संस्कृत श्लोक गायन 2022 23

कक्षा – पंचम

सुभाषित श्लोक संस्कृत भाषा का अलंकार है| सुभाषित श्लोक दिशाहीन मनुष्य को दिशा प्रदान करते हैं तथा जीने की नीतियों और उनके ज्ञान में प्रवीणता लाते हैं | इनके अध्ययन तथा ज्ञान द्वारा मनुष्य अपना तथा अपने निकट समाज का सम्यक तथा सर्वांगीण विकास कर सकता है | उसके वैचारिक स्तर में संपूर्णता आती है | श्लोक उच्चारण से शारीरिक,मानसिक और भावनात्मक भी लाभ होते हैं जैसे – बुद्धि तेज़ होना,उपचार में सहायक,तनाव कम करना,मस्तिष्क को ऊर्जावान बनाए रखना आदि | इन सभी को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में 4 फरवरी 2023 को “संस्कृत श्लोक गायन” गतिविधि का आयोजन किया गया | बच्चों ने गतिविधि में रूझान दिखाते हुए शिव तांडव,महिषासुर मर्दिनी,मधुराष्टकं,श्रीमद्भगवतगीता,सुभाषितानि,नीति श्लोक आदि के श्लोकों का उच्चारण किया | सभी दर्शकों ने छात्रों का तालियाँ बजाकर मनोबल बढ़ाया और प्रोत्साहित किया |
















Get connected with us on social networks: