भारतीय विद्याभवन विद्याश्रम के. ऍम. मुंशी मार्ग जयपुर में 74 वे गणतंत्र दिवस समारोह एवं 38 वे खेल दिवस समारोह का आयोजन दिनांक 26 जनवरी 2023 गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि पद्मश्री कैप्टेन श्रीराम सिंह शेखावत थे। मुख्यातिथि महोदय ने ध्वजारोहण करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विद्यालय के चारों सदनों एम.सी.सी. कैडेट्स ने मार्च पास्ट का बहुत सुन्दर प्रदर्शन किया। विद्यालय प्राचार्या श्रीमती प्रतिमा शर्मा ने आगन्तुकों का स्वागत करते हुए छात्रों को संबोधित किया। विद्यालय बैण्ड के सदस्यों ने लोकप्रिय देश गीतों की सुमधुर स्वर लहरी के साथ शानदार पद संचलन का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर खेल गान प्रस्तुत किया गया। विद्यालय की छात्रा पूर्णा मिश्रा ने देशभक्ति से ओतप्रोत हिन्दी में भाषण प्रस्तुत किया।
बालवाडी प्राथमिक व उच्च माध्यमिक विभाग के विद्यार्थियों की दौड़ प्रतियोगिताएं हुई। मुख्यातिथि महोदय एवं प्राचार्य महोदया ने विद्यालय में आयोजित सत्र 2022-2023 में खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। नीलगिरि हाउस ने इन्टर हाउस ट्रॉफी जीत कर अपने हाउस का सम्मान बढ़ाया। वर्ष 2022 2023 के लिए स्पोर्ट्स ब्लेजर राष्ट्रीय स्तर के तैराक गिरीक्षित अग्रवाल को एवं प्राचार्य कप राष्ट्रीय स्तर के तैराक आमोद कालानी' को प्रदान किया गया।
मुख्यातिथि महोदय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों के सर्वागीण विकास के लिए अध्ययन के साथ-साथ खेल भी अति आवश्यक है। स्पोर्ट्स कैप्टन कृतार्थ लाहोटी ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों व छात्र-छात्राओं को धन्यवाद दिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।